संस्कृत विद्यालय भोपा का बास में IAHV पुस्तकालय का उद्घाटन
ग्रामीण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मानव मूल्य संगठन (IAHV), यूनाइटेड किंगडम के सहयोग से राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, भोपा का बास में एक नये पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और इस पहल के प्रभारी मोहम्मद इमरान खान ने IAHV का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारा विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संसाधनों की कमी है। यह पुस्तकालय छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।" इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ. रामनिवास यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् सरोज शुचि गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. चारु अग्रवाल, श्रीमती अवनि और निकटवर्ती संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संदेश समरिया भी उपस्थित थे। IAHV ने पुस्तकालय के लिए 280 किताबें और एक अलमारी प्रदान की। इस अवसर पर छात्रों और अतिथियों ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में छात्रों और विद्यालय के स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भा...