राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भोपा का बास में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था। सुबह से ही छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण और अभिभावक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर समारोह में शामिल होने पहुँचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती किरण बाला ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी अध्यक्ष ईसब ख़ान जी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाकर किया गया। इसके बाद प्राचार्य महोदया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया और विद्यार्थियों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद इमरान ख़ान ने आजादी से संबंधित इतिहास की जानकारी देते हुए वर्तमान में देश भक्ति की आवश्यकता के बारे में बताया कि किस प्रकार एक जागरूक नागरिक और मेहनत करते हुए कर्तव्य परायणता से हम देश के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। विद्यालय के शिक्षकों में...