Teachers for Global Classrooms (TGC) कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय संगठन IREX एवं यूनाइटेड स्टेट इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन (USIEF) के सहयोग से "Teachers for Global Classrooms (TGC)" कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय भोपा का बास में अमेरिका की दो शिक्षिकाओं, सुश्री टेरेज़ा बोटमैन एवं सुश्री लिन्सी सिमंस, की मेजबानी की गई। इस सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक शिक्षा, सांस्कृतिक समझ एवं शिक्षण कौशल का आपसी आदान-प्रदान था। मुख्य गतिविधियाँ और उपलब्धियाँ: 11 जुलाई पारंपरिक स्वागत 11 जुलाई को शिक्षिकाओं का स्वागत होस्ट शिक्षक मोहम्मद इमरान खान द्वारा अलवर के लेमन ट्री होटल में किया गया और औपचारिक रूप से आगामी 7 दिवस का एजेंडा साझा किया गया। इस अवसर पर शाम के समय मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप पार्क और हनुमान मंदिर का भ्रमण भी किया गया। 12 जुलाई विद्यालय गतिविधियों का अवलोकन 12 जुलाई को विद्यालय में शिक्षिकाओं का स्वागत पुष्प-मालाओं, पारंपरिक नृत्य, गीत और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस दिन विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को देखा और विद्यालय स्टाफ ...