विद्यालय में कृष्ण भोग, मेगा पीटीएम एवं बसंत पंचमी का आयोजन
आज राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, भोपा का बास में एक प्रेरणादायक और सुव्यवस्थित क्रम में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सीखने, रचनात्मकता, संवाद और सहभागिता से भरा रहा। मेगा पीटीएम कार्यक्रम की शुरुआत मेगा पीटीएम से हुई, जिसमें शिक्षक और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, उपस्थिति और सर्वांगीण विकास पर सार्थक संवाद हुआ। इस संवाद ने विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग और विश्वास को और मजबूत किया। वरिष्ठ शिक्षक अमर चंद शर्मा ने बसंती पंचमी पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के लिए इस त्योहार के महत्व को बताया। डिजिटल लाइब्रेरी में निपुण मेला का लाइव सत्र इसके पश्चात विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित निपुण मेला का माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा लिया गया लाइव सत्र ऑनलाइन देखा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक इमरान खान ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निपुण भारत जैसे कार्यक्रम...