Posts
Showing posts from May, 2025
विद्यालय विकास हेतु ग्राम विकास समिति की बैठक
- Get link
- X
- Other Apps
विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव होता है। इसी सोच के तहत राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, भोपा का बास के विकास के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय में आवश्यक भौतिक संसाधनों को जुटाने में सामूहिक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से श्री राजेश लवानिया , एवं सहगल फाउंडेशन से महादेव शर्मा , जोगिंदर और बाबूलाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सहयोग का आश्वासन दिया। राजेश लवानिया और महादेव शर्मा ने सहगल फाउंडेशन की कार्य प्रणाली के बारे में बताया और विद्यालय में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी । बैठक में यह बताया गया कि विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु एक समग्र योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत विद्यालय में डिजिटल और भौतिक दोनों प्रकार के संसाधनों का विस्तार किया जाएगा। राष्...